बिजनेस

कौन हैं नीलकंठ मिश्रा? जिन्हें वर्ल्ड बैंक में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी; जानें कितना रहेगा कार्यकाल

अर्थशास्त्री नीलकंठ मिश्रा को गुरुवार को वाशिंगटन डीसी स्थित विश्व बैंक मुख्यालय में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

Image

विश्व बैंक (फाइल फोटो)

Photo : iStock

World Bank: अर्थशास्त्री नीलकंठ मिश्रा को गुरुवार को वाशिंगटन डीसी स्थित विश्व बैंक मुख्यालय में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। वह परमेश्वरन अय्यर की जगह लेंगे।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने नीलकंठ मिश्रा के नाम को मंजूरी दी। कैबिनेट नियुक्ति समिति के आदेश के मुताबिक, नीलकंठ मिश्रा को वॉशिंगटन डीसी, अमेरिका स्थित विश्व बैंक मुख्यालय में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। यह निर्णय कैबिनेट नियुक्ति समिति द्वारा पारित किया गया, जो वरिष्ठ स्तर की नियुक्तियों के लिए सरकार का सर्वोच्च निकाय है।

कौन हैं नीलकंठ मिश्रा ?

नीलकंठ मिश्रा यूपी कैडर के 1981 बैच के एक आईएएस अधिकारी हैं, जो रिटायर हो चुके हैं। वह विश्व बैंक में परमेश्वरन अय्यर का जगह लेंगे। यह नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने की तारीख से तीन वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी होगी।

नीलकंठ मिश्रा जब तक कार्यभार नहीं संभालते हैं तब तक परमेश्वर अय्यर पद पर बने रहेंगे। बकौल आदेश, 1981 बैच के यूपी कैडक के रिटायर आईएएस अधिकारी परमेश्वर अय्यर का कार्यकाल 19 जून, 2026 को तब तक के लिए बढ़ा दिया गया है जब तक कि नए एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में नीलकंठ मिश्रा कार्यभार नहीं संभाल लेते हैं।

PM मोदी के सलाहकार को मिला सेवा विस्तार

इसके अलावा, पूर्व नौकरशाह तरुण कपूर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार के रूप में एक साल का सेवा विस्तार दिया गया। हिमाचल प्रदेश कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के सेवानिवृत्त अधिकारी कपूर को जून 2024 में इस पद पर नियुक्त किया गया था।

कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में कपूर के कार्यकाल को और एक वर्ष के लिए बढ़ाने की मंजूरी दी है, जो 10 जून 2026 से प्रभावी होगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article