IndiGo Q4 Results 2024: इंडिगो का नेट प्रॉफिट 106% बढ़कर 1895 करोड़ रुपये पर

IndiGo Q4 Results 2024: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का मार्च 2024 में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का नेट प्रॉफिट दोगुना से अधिक होकर 1894.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के दौरान 919.20 करोड़ रुपये की तुलना में 106.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

IndiGo Q4 Results 2024: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड ने 31 मार्च 2024 में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का नेट प्रॉफिट दोगुना से अधिक होकर 1894.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के दौरान 919.20 करोड़ रुपये की तुलना में 106.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसने परिचालन से 17825.27 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के दौरान 14160.60 करोड़ रुपये के मुकाबले 25.9 प्रतिशत अधिक है।

InterGlobe Aviation Limited,Airline IndiGo,IndiGo, IndiGo 4th Quarter, IndiGo Net Profit, IndiGo Q4 Result

इंडिगो के नेट प्रॉफिट में इजाफा

कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 48.7 फीसदी बढ़कर 4412.3 करोड़ रुपये रहा। विदेशी मुद्रा नुकसान को छोड़कर प्रॉफिट 666.40 करोड़ रुपये की तुलना में 2060.20 करोड़ रुपये था। जबकि तिमाही के लिए कुल आय 18,505.10 करोड़ रुपये थी, जो सालाना आधार पर 26.7 प्रतिशत अधिक थी। इस अवधि के दौरान कंपनी द्वारा किया गया कुल खर्च 16,734.10 करोड़ रुपये था, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 22.3 प्रतिशत अधिक था। तिमाही के लिए यात्री टिकट राजस्व 15600.90 करोड़ रुपये था, जो 25.5 प्रतिशत अधिक था और सहायक राजस्व 1719.40 करोड़ रुपये था, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 18.9 प्रतिशत अधिक था।

End of Feed