बिजनेस

थक रहे हैं Indigo के पायलट, जानें उड़ान के घंटों से लेकर नाइट शिफ्ट पर क्या आने वाला है फरमान

Indigo Pilot Working Hours: डीजीसीए ने थकान को लेकर चिंताओं के बीच, पायलटों के लिए अधिक आराम के समय समेत फ्लाइट क्रू के ड्यूटी समय को तय करने वाले निमयों कई बदलावों का प्रस्ताव रखा है।

Image

थक रहे हैं Indigo के पायलट

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • सामने आया इंडिगो के पायलटों की थकन का मामला
  • काम के घंटे कम करने पर चल रही चर्चा
  • हाल ही में एक पायलट की हो गई थी मौत

Indigo Pilot Working Hours: फ्लाइट के अधिक घंटे होने के कारण पायलट थक जाते हैं। ये बात अब भारत में भी सामने आ रही है। भारत में पायलट भी थकने लगे हैं। सरकार इस मुद्दे को लेकर गंभीर है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने खुद इस बात को माना है कि उसके पायलट थक रहे है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) भी इस पर फोकस कर रहा है। पायलटों को थकान न हो और वे उड़ान के दौरान ठीक से काम कर सकें, इसके लिए डीजीसीए ने इस पर नियम बनाने का प्रस्ताव रखा है। डीजीसीए की तैयारी पायलटों के काम के घंटे कम करने की है।

क्या है एयरलाइन की तैयारी

इसी दौरान इंडिगो (Indigo) के पायलटों की बढ़ती थकान का मुद्दा सामने आया है, जिस पर एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा है कि इस मुद्दे पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है। हाल ही में इंडिगो के एक पायलट की मौत के बाद चिंता बढ़ी है, जो नागपुर हवाई अड्डे के बोर्डिंग गेट पर गिर गया था।

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार पीटर एल्बर्स के मुताबिक एयरलाइन ने पायलटों के बीच थकान को एनालाइज करने के लिए एक टूल तैयार किया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में सुधार का सबसे अच्छा तरीका पारदर्शी तरीके से काम करना है और हम पायलटों की थकान पर फीडबैक को गंभीरता से ले रहे हैं।

कितने कम हो सकते हैं घंटे

ताजा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है और सितंबर में घरेलू बाजार में इसकी हिस्सेदारी 63.4 प्रतिशत थी। हाल ही में डीजीसीए ने थकान को लेकर चिंताओं के बीच, पायलटों के लिए अधिक आराम के समय समेत फ्लाइट क्रू के ड्यूटी समय को तय करने वाले निमयों कई बदलावों का प्रस्ताव रखा है।

इन बदलावों में रात में उड़ान भरने वाले पायलटों के लिए अधिकतम उड़ान ड्यूटी अवधि को 13 घंटे से घटाकर 10 घंटे करना और न्यूनतम साप्ताहिक आराम अवधि को 36 घंटे से बढ़ाकर 48 घंटे करना शामिल होगा।

अमेरिका-ब्रिटेन का फ्रेमवर्क किया जाएगा यूज

एल्बर्स ने पायलटों की थकान के मुद्दे पर कहा कि हम इंटरनेशनल एक्सपीरियंस इस्तेमाल करेंगे कि यूरोपीय यूनियन और अमेरिका में काम के घंटों का फ्रेमवर्क क्या है और इसकी तुलना में भारत में पायलटों के लिए वर्किंग घंटों का फ्रेमवर्क कैसा है।

इंडिगो ने की पार्टनरशिप

सितंबर में इंडिगो ने पायलटों की थकान को एनालाइज करने में मदद के लिए थेल्स ग्रुप के साथ साझेदारी की। इंडिगो अगले कुछ महीनों में पायलट अलर्टनेस के स्तर का आकलन करने के लिए अपने टेक्नोलॉजी-ड्रिवन इंटरफ़ेस के लिए कंसेप्ट ट्रायल करेगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article