Indian RuPay Card: मालदीव में जल्द शुरू होगा भारत का रुपे कार्ड, मंत्री मोहम्मद सईद ने किया ऐलान

Indian RuPay Card: मालदीव में जल्दी ही भारत का रुपे कार्ड शुरू होगा। आर्थिक विकास और व्यापार मंत्री मोहम्मद सईद ने भारत के रुपे सेवा शुरू किये जाने की घोषणा की। इससे मालदीव की मुद्रा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Indian RuPay Card: मालदीव में जल्दी ही भारत का रुपे कार्ड शुरू होगा। इससे मालदीव की मुद्रा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह कदम ऐसे समय उठाया जा रहा है जब मालदीव और भारत बीच द्विपक्षीय संबंध थोड़ा असहज है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) का रुपे भारत में वैश्विक कार्ड भुगतान नेटवर्क में शामिल पहला कार्ड है। इसे भारत में एटीएम, समान की खरीद-बिक्री में भुगतान करने और ई-कॉमर्स वेबसाइट पर व्यापक स्वीकृति प्राप्त है।

RuPay Card, Indian RuPay Card, Maldives

मालदीव में चलेगा भारत का रुपे कार्ड

आर्थिक विकास और व्यापार मंत्री मोहम्मद सईद ने भारत के रुपे सेवा शुरू किये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारत और चीन द्विपक्षीय व्यापार में स्थानीय मुद्रा का उपयोग करने पर सहमत हुए हैं। सईद ने बुधवार को सरकारी समाचार चैनल ‘पीएसएम न्यूज’ से कहा कि भारत की रुपे सेवा की शुरूआत से मालदीव की रुफिया (एमवीआर) को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

End of Feed