भारत में रिटेल स्पेस की बढ़ी डिमांड, 2026 की पहली छमाही में 20% उछाल, मॉल में फिर से लौटी रौनक!

Indian Retail Leasing: CBRE के अनुसार, 2026 की पहली छमाही में भारतीय रिटेल लीजिंग 20% बढ़कर 39 लाख वर्ग फुट पहुंची। दिल्ली-NCR का आपूर्ति में दबदबा रहा, जबकि 40% हिस्सेदारी के साथ फैशन सेक्टर टॉप पर रहा।

Indian Retail Leasing : आर्थिक चुनौतियों और महंगाई की चिंताओं के बावजूद भारत का रिटेल लीजिंग बाजार मजबूती से आगे बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय संपत्ति सलाहकार संस्था CBRE की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026 की पहली छमाही (जनवरी से जून) में रिटेल लीजिंग गतिविधियों में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इस अवधि में कुल रिटेल स्पेस लीजिंग का आंकड़ा करीब 39 लाख वर्ग फुट (3.9 million sq ft) तक पहुंच गया।

Indian Retail Leasing, CBRE Report, Commercial Real Estate, Suburban Malls, Fashion and Apparel

भारतीय रिटेल लीजिंग मार्केट में उछाल

दिल्ली-NCR में ही आई नई सप्लाई

रिपोर्ट के हवाले से बताया कि इस साल की पहली छमाही में करीब 9 लाख वर्ग फुट का नया रिटेल स्पेस है। दिलचस्प बात यह है कि इस दौरान देश भर में चालू हुई यह पूरी की पूरी नई सप्लाई अकेले दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) क्षेत्र में ही केंद्रित रही। CBRE का मानना है कि आने वाले समय में नए ए-ग्रेड (Grade A) रिटेल प्रोजेक्ट्स और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से उपनगरीय (Suburban) और नए उभरते इलाकों में रिटेल स्पेस की मांग तेजी से बढ़ेगी।

End of Feed