दुनिया में बढ़ा भारत का कद! जापान ने बढ़ाई देश की सॉवरेन रेटिंग, जानें अब क्या?

एजेंसी की 'ए’ रेटिंग वित्तीय दायित्वों को पूरा करने की उच्च स्तर की निश्चितता को बताती है, जबकि 'बीबीबी+’ पर्याप्त स्तर की निश्चितता को दर्शाती है।

दुनिया में भारत का कद बढ़ गया है। दरअसल, जापान की साख निर्धारण एजेंसी जेसीआर ने बुधवार को स्थिर परिदृश्य के साथ भारत की रेटिंग एक पायदान बढ़ाकर ’ए-’ कर दी। एजेंसी ने रेटिंग बढ़ाने के पीछे भारत की 'मजबूत’ आर्थिक वृद्धि और वित्तीय स्थिति में सुधार को प्रमुख कारण बताया। जेसीआर ने कहा कि 140 करोड़ से अधिक की आबादी और मौजूदा मूल्य पर 3.9 लाख करोड़ डॉलर की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वाली भारतीय अर्थव्यवस्था के चालू वित्त वर्ष में छह प्रतिशत से अधिक की उच्च वृद्धि दर बनाए रखने की उम्मीद है।

India rating upgrade

भारत की सॉवरेन रेटिंग

रेटिंग एजेंसी ने क्या कहा?

जापान की रेटिंग एजेंसी ने कहा कि निजी खपत और सार्वजनिक निवेश के मजबूत समर्थन से भारतीय अर्थव्यवस्था हाल के वर्षों में करीब सात प्रतिशत की ऊंची वृद्धि दर बनाए हुए है। एजेंसी ने कहा कि भारत सरकार ने उत्पादकता वृद्धि और आर्थिक विकास के अनुकूल नीतियों को लगातार लागू किया है। इनमें डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का विकास और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू करना शामिल है। इससे देश की आर्थिक बुनियाद पहले से मजबूत हुई है।

End of Feed