भारत के रत्न-आभूषण निर्यात पर ईरान संकट का असर, मार्च में 35% से ज्यादा की गिरावट

Gems And Jewellery Exports: मार्च में भारत का रत्न एवं आभूषण निर्यात 35.23% घटकर 2,771.74 करोड़ डॉलर रह गया। जीजेईपीसी ने कहा कि इसका मुख्य कारण पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष है।

Gems And Jewellery Exports : भारत के रत्न और आभूषण निर्यात में इस साल मार्च के दौरान बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मिडिल ईस्ट संघर्ष ( West Asia conflict impact) असर दिख रहा है। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के अनुसार, मार्च में कुल निर्यात 35.23 प्रतिशत घटकर 2,771.74 करोड़ डॉलर (लगभग 2,44,827 करोड़ रुपये) रह गया। यह गिरावट पिछले साल की तुलना में काफी बड़ी मानी जा रही है और उद्योग के लिए चिंता का विषय है।

gems and jewellery exports,  West Asia conflict impact, gems and jewellery export decline, GJEPC report March 2026

भारत के रत्न एवं आभूषण निर्यात में बड़ी गिरावट: पश्चिम एशिया संघर्ष का असर (तस्वीर-istock)

पिछले साल की तुलना में स्थिति

जीजेईपीसी के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2025 में कुल रत्न और आभूषण निर्यात 2,866 करोड़ डॉलर (करीब 2,42,559 करोड़ रुपये) था। यानी एक साल के भीतर निर्यात में स्पष्ट गिरावट देखी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक तनाव और लॉजिस्टिक्स समस्याओं ने इस सेक्टर को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है।

End of Feed