Foreign Exchange Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पहुंचा रिकॉर्ड स्तर पर, अब हो गया इतना अरब डॉलर

Foreign Exchange Reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में जबरदस्त इजाफा हुआ है। अब बढ़कर 681.68 अरब डॉलर के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है।

Foreign Exchange Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 23 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 7.02 अरब डॉलर से अधिक बढ़कर 681.68 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 4.54 अरब डॉलर बढ़कर 674.66 अरब डॉलर रहा था। इससे पहले समग्र मुद्रा भंडार का सर्वकालिक उच्चतम स्तर दो अगस्त को 674.91 अरब डॉलर दर्ज किया गया था।

Indian foreign exchange reserves

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा (तस्वीर-Canva)

रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 23 अगस्त को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 5.98 अरब डॉलर बढ़कर 597.55 अरब डॉलर हो गईं।

End of Feed