बिजनेस

सुस्त पड़ी भारत की औद्योगिक ग्रोथ, जुलाई में 8 बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर घटकर 6.1% पर

Industrial Growth of India: भारत की औद्योगिक ग्रोथ में गिरावट हुई है। यह जुलाई में 8 प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर घटकर 6.1 प्रतिशत रह गई है।

Image

भारत का औद्योगिक ग्रोथ घटी (तस्वीर-Canva)

Industrial Growth of India: कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में गिरावट के कारण जुलाई में आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर घटकर 6.1 प्रतिशत रह गई है। हालांकि, यह मासिक आधार पर जून के 5.1 प्रतिशत से ज्यादा रही है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

जुलाई, 2023 में आठ बुनियादी उद्योगों- कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली क्षेत्र का उत्पादन 8.5 प्रतिशत की दर से बढ़ा था।

चालू वित्त वर्ष के पहले चार माह (अप्रैल-जुलाई) में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 6.1 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 6.6 प्रतिशत की दर से बढ़ा था।

आठ बुनियादी उद्योगों का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में भारांश 40.27 प्रतिशत का है। IIP समग्र औद्योगिक वृद्धि का मापक है। जुलाई में कच्चे तेल का उत्पादन 2.9 प्रतिशत और प्राकृतिक गैस का उत्पादन 1.3 प्रतिशत घटा। (इनपुट भाषा)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article