Export: भारत का निर्यात बनाएगा ऐतिहासिक रिकॉर्ड, होगा 800 अरब डॉलर से अधिक, बोले पीयूष गोयल

Export: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा ग्लोबल चुनौतियों के बावजूद भारत का निर्यात ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाएगा। यह 800 अरब डॉलर से अधिक होगा।

Export: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद चालू वित्त वर्ष में भारत का वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात 800 अरब डॉलर को पार कर जाने की उम्मीद है। इससे पहले वित्त वर्ष 2023-24 में निर्यात 778.2 अरब डॉलर (वस्तुएं 437.1 अरब डॉलर और सेवाएं 341 अरब डॉलर) रहा था। उन्होंने कहा कि ग्लोबल स्थिति गंभीर है, क्योंकि यूक्रेन-रूस और इजरायल-हमास के बीच युद्ध और लाल सागर संकट अभी भी जारी है। मंत्री ने कहा कि यूरोप जैसे कुछ प्रमुख लोकतांत्रिक देशों में चुनाव भी हो रहे हैं।

Piyush Goyal, Commerce and Industry Minister

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

गोयल ने मीडिया से कहा कि ऐसी स्थिति में यह सकारात्मक संकेत है कि हमारा निर्यात बढ़ रहा है (मई में 9 प्रतिशत की वृद्धि) और इससे यह पता भी चलता है कि दुनिया भारत के साथ व्यापार और निवेश करना चाहती है। हमें भरोसा है कि इस साल हमारा निर्यात 800 अरब डॉलर से अधिक होगा और यह एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड होगा।

End of Feed