Export: भारत का अप्रैल 2025 में निर्यात 9.03% बढ़कर 38.49 अरब डॉलर, व्यापार घाटा इतना

Export: इलेक्ट्रॉनिक और इंजीनियरिंग वस्तुओं के बेहतर प्रदर्शन से भारत का निर्यात अप्रैल में 9.03 प्रतिशत बढ़कर 38.49 अरब डॉलर रहा। वहीं व्यापार घाटा बढ़कर 5 महीने के उच्चस्तर 26.42 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Export: भारत के निर्यात में अप्रैल 2025 के दौरान 9.03 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे कुल निर्यात बढ़कर 38.49 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह वृद्धि मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक और इंजीनियरिंग वस्तुओं के बेहतर प्रदर्शन के चलते हुई। हालांकि, इसी अवधि में आयात में तेज वृद्धि के कारण व्यापार घाटा बढ़कर 26.42 अरब डॉलर हो गया, जो नवंबर 2024 के बाद से उच्चतम स्तर है।

India exports

भारत का निर्यात बढ़ा

आयात में तेज वृद्धि

वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कच्चे तेल और उर्वरकों के आयात में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई। अप्रैल में आयात 19.12% बढ़कर 64.91 अरब डॉलर हो गया। कच्चे तेल का आयात 25.6% बढ़कर 20.7 अरब डॉलर पहुंचा। सोने का आयात 4.86% बढ़कर 3.09 अरब डॉलर रहा।

End of Feed