चालू वित्त वर्ष में इस रफ्तार से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, मुख्य आर्थिक सलाहकार ने की ये भविष्यवाणी

India Economy Growth: मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने वैश्विक चुनौतियों का मजबूती से सामना किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और आरबीआई के प्रभावी कदमों तथा नीतिगत सुधारों के चलते वित्त वर्ष 2025-26 में आधार वर्ष 2011-12 पर आधारित जीडीपी वृद्धि दर लगभग सात प्रतिशत तक पहुंच सकती है।

India Economy Growth : मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने हाल के वर्षों में वैश्विक अनिश्चितताओं का संतोषजनक ढंग से सामना किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में जीडीपी वृद्धि दर सात प्रतिशत तक पहुंच सकती है।

India Economy Growth

चालू वित्त वर्ष में सात प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है भारतीय अर्थव्यवस्था: सीईए (तस्वीर-istock)

एजेंसियों ने बढ़ाई भारत की रेटिंग

नागेश्वरन ने ‘भारत समुद्री सप्ताह’ (IMW) में कहा कि तीन वैश्विक रेटिंग एजेंसियों ने हाल ही में भारत की साख में सुधार किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि भारत अपनी मौजूदा विकास गति बनाए रखता है तो जल्द ही ‘ए’ रेटिंग श्रेणी में शामिल हो सकता है।

End of Feed