OPEC से भारत का मोहभंग, रूस से तेल खरीदारी में जबरदस्त बढ़ोतरी

भारत का ओपेक से तेल आयात बहुत अधिक गिर गया है। जबकि रूस से आयात किए जाने वाले तेल में भारी उछाल देखने को मिला है। अप्रैल में भारत ने जितने तेल का आयात किया, उसमें ओपेक की हिस्सेदारी 46 फीसदी के अब तक के सबसे निचले स्तर तक गिर गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत खरीद रहा सस्ता रूसी क्रूड ऑयल
  • ओपेक से खरीदारी में आई भारी गिरावट
  • इराक और सऊदी अरब रहे हैं बड़े सप्लायर

India's oil import from OPEC at record low : इंडस्ट्री के ताजा आंकड़ों के मुताबिक सस्ते रूसी कच्चे तेल (Crude Oil) की जबरदस्त खरीदारी के बीच भारत ने अप्रैल में तेल उत्पादकों के समूह OPEC से बहुत कम तेल (Crude Oil) खरीदा। भारत की OPEC से कच्चे तेल खरीदारी ऑल-टाइम लो पर पहुंच गई है।

India's oil import from Russia

भारत ओपेक से बहुत कम तेल आयात कर रहा

अप्रैल में भारत ने जितने तेल का आयात किया, उसमें ओपेक की हिस्सेदारी 46 फीसदी के अब तक के सबसे निचले स्तर तक गिर गई।

End of Feed