India's cotton exports : भारत में कपास निर्यात 2023-24 में 27 प्रतिशत बढ़कर 28 लाख गांठ होने का अनुमान

India's cotton exports :दिसंबर 2023 से मार्च 2024 के दौरान कीमतें अंतरराष्ट्रीय कीमतों की तुलना में 8-10 प्रतिशत कम होने के कारण भारतीय कपास की मांग बढ़ गई। हमारा कपास मुख्य रूप से बांग्लादेश, चीन और वियतनाम जैसे देशों को निर्यात किया जाता है।

India's cotton exports : भारतीय कपास संघ (सीएआई) ने शनिवार को अनुमान लगाया कि 24 सितंबर को समाप्त होने वाले फसल वर्ष 2023-24 के दौरान कपास निर्यात लगभग 27 प्रतिशत बढ़कर 28 लाख गांठ हो जाएगा। सीएआई ने कहा कि फसल सत्र 2022-23 (अक्टूबर-सितंबर) में कपास का निर्यात 22 लाख गांठ था। एक गांठ 170 किलोग्राम के बराबर होती है।

India's cotton exports estimated to increase

किन देशों में होता है निर्यात

सीएआई के अध्यक्ष अतुल गनात्रा ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘दिसंबर 2023 से मार्च 2024 के दौरान कीमतें अंतरराष्ट्रीय कीमतों की तुलना में 8-10 प्रतिशत कम होने के कारण भारतीय कपास की मांग बढ़ गई। हमारा कपास मुख्य रूप से बांग्लादेश, चीन और वियतनाम जैसे देशों को निर्यात किया जाता है।’’

End of Feed