सुस्त पड़ी भारतीय अरबपतियों की रफ्तार, जानें क्यों छूटे पीछे

Indian Billionaires: एआई बूम के बावजूद भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में केवल 3.9% की सुस्त वृद्धि हुई। आइए जानते हैं भारत, सिंगापुर और रूस जैसे देशों से कैसे पीछे छूट गया?

Indian Billionaires: दुनियाभर में अमीरों की कमाई तेजी से बढ़ रही है। लेकिन भारत के अरबपतियों की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है। हाल ही में आई अल्ट्राटा बिलियनेयर सेंसस रिपोर्ट से यह बात सामने आई है। बाजार में तेजी और एआई (AI) यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने से दुनिया को फायदा हुआ। लेकिन भारतीय अरबपतियों को इसका ज्यादा फायदा नहीं मिला।

Indian billionaires, Ultrata Billionaire Census Report, wealth growth, AI boom, stock market performance, US tariffs

भारत में क्यों धीमी पड़ी अरबपतियों की कमाई की रफ्तार?

दुनिया में बढ़े अमीर, भारत रह गया पीछे

एशिया महाद्वीप में अमीरों की संख्या में 6.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। एशिया में अब कुल 881 अरबपति हैं। इन सभी की कुल संपत्ति 3.1 ट्रिलियन डॉलर हो गई है। पूरे एशिया में विकास का माहौल है। लेकिन भारत में यह गति सुस्त रही। बीते एक साल में भारत में अरबपतियों की संख्या केवल 3.9 प्रतिशत ही बढ़ी। अब भारत में कुल 132 अरबपति हैं। इन सब की संपत्ति मिलाकर 454 अरब डॉलर है। दूसरी तरफ सिंगापुर, रूस, जर्मनी और चीन जैसे देशों में अरबपति बहुत तेजी से बढ़े हैं।

End of Feed