देश के भीतर और बाहर जमकर हवाई यात्रा कर रहे हैं भारतीय, तीन महीनों में ही 9.7 करोड़ लोगों ने की यात्रा

  • Agency by: Agency
  • Updated May 17, 2024, 06:06 PM IST

Air Travel: मास्टरकार्ड इकोनॉमिक्स इंस्टीट्यूट (एमईआई) की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक इस साल के पहले तीन महीनों में ही 9.7 करोड़ यात्रियों ने भारतीय हवाईअड्डों से यात्रा की। पहले से कहीं अधिक भारतीय अब देश के भीतर या बाहर की हवाई यात्रा कर रहे हैं।

Air Travel: पहले से कहीं अधिक भारतीय अब देश के भीतर या बाहर की हवाई यात्रा कर रहे हैं। इस साल के पहले तीन महीनों में ही 9.7 करोड़ यात्रियों ने भारतीय हवाईअड्डों से यात्रा की। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। मास्टरकार्ड इकोनॉमिक्स इंस्टीट्यूट (एमईआई) की तरफ से जारी "यात्रा रुझान 2024: सीमाओं से परे" रिपोर्ट में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 13 बाजारों समेत कुल 74 बाजारों में यात्रा उद्योग के विकसित परिदृश्य को लेकर व्यापक नजरिया दिया गया है।

Domestic Air Travel, Foreign Air Travel

भारतीय जमकर कर रहे हैं हवाई यात्रा (तस्वीर-Canva)

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2024 में बढ़ते मध्यम वर्ग और हवाई मार्गों की क्षमता बढ़ने से पहले से कहीं अधिक भारतीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा कर रहे हैं। साल के पहले तीन महीनों में ही 9.7 करोड़ यात्रियों ने भारतीय हवाईअड्डों से यात्रा की। महज 10 साल पहले इस आंकड़े तक पहुंचने में पूरा साल लग गया था। रिपोर्ट कहती है कि घरेलू हवाई यात्री यातायात 2019 के स्तर से 21 प्रतिशत अधिक बढ़ गया जबकि अंतरराष्ट्रीय यात्रा में चार प्रतिशत की वृद्धि हुई।

End of Feed