भारतीय लड़की ने अमेरिका में 1 साल में चुकाया 93 लाख का भारी कर्ज, जानें कैसे किया ये कमाल

अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय लड़की ने मिसाल पेश करते हुए महज एक साल में 93 लाख रुपये का स्टूडेंट लोन चुका दिया। माता-पिता को कर्ज के बोझ से बचाने के लिए उसने ऐसा कैसे किया आइए जानते हैं?

विदेश जाकर पढ़ाई करना कई भारतीय युवाओं का सपना होता है, लेकिन इस सपने के साथ आता है 'स्टूडेंट लोन' का भारी-भरकम बोझ। अक्सर छात्र इस कर्ज को चुकाने में 10 से 15 साल लगा देते हैं, लेकिन अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय महिला ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया है। उसने महज एक साल (12 महीने) के भीतर $100,000 (करीब 84 लाख रुपये) का शिक्षा ऋण चुकाकर सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। इस महिला का कहना है कि वह नहीं चाहती थी कि उसकी पढ़ाई का बोझ उसके माता-पिता के रिटायरमेंट या उनके मानसिक सुकून पर पड़े। इसी एक जिद ने उसे वह कर दिखाने की हिम्मत दी, जिसे लोग नामुमकिन मान रहे थे।

Loan

इस सफलता की शुरुआत एक कड़े अनुशासन और सोची-समझी रणनीति से हुई। महिला ने बताया कि लोन चुकाने के लिए उसने अपनी जीवनशैली में बड़े बदलाव किए। अमेरिका जैसे महंगे देश में रहते हुए उसने अपनी फिजूलखर्ची पर पूरी तरह लगाम लगा दी। उसने "फाइव-फिगर" यानी लाखों में सैलरी होने के बावजूद एक छात्र की तरह सादगी से रहना पसंद किया। बाहर खाना खाने, महंगे कपड़े खरीदने या छुट्टियों पर जाने के बजाय, उसने अपनी आय का लगभग 70 से 80 प्रतिशत हिस्सा सीधे बैंक का कर्ज भरने में लगा दिया। उसका मानना था कि एक साल की यह तपस्या उसे आने वाले कई सालों के मानसिक तनाव से मुक्ति दिला सकती है।

End of Feed