भारतीय पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब UPI से बुक होंगे बुर्ज खलीफा और सेंटोसा के टिकट

UPI payments: भारतीय पर्यटक अब UPI ऐप्स से दुबई के बुर्ज खलीफा और सिंगापुर के सेंटोसा जैसे प्रमुख स्थलों के ऑनलाइन टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं। UPI सुविधा वर्तमान में 10 देशों में उपलब्ध है।

UPI payments : विदेश घूमने का प्लान बना रहे भारतीय पर्यटकों के लिए एक बहुत ही शानदार खबर सामने आई है। अब आपको संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और सिंगापुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या विदेशी मुद्रा की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारतीय यात्री अब अपने पसंदीदा यूपीआई (UPI) एप्स जैसे PhonePe, Google Pay, Paytm आदि का उपयोग करके आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं।

Burj Khalifa, Resorts World Sentosa, UPI payments, Unified Payments Interface, Online ticket booking, Indian tourists, Ministry of Finance, NPCI International Payments Limited

अब बुर्ज खलीफा में भी ऑनलाइन बुकिंग के लिए कर सकते हैं UPI पेमें

इस नई सुविधा के लागू होने से दुबई के प्रसिद्ध बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) और सिंगापुर के लोकप्रिय रिसॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोसा (Resorts World Sentosa) के टिकट घर बैठे मिनटों में भारतीय रुपये और अपने दैनिक यूपीआई एप्स के जरिए खरीदे जा सकेंगे। वित्त मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि दुनिया के दो सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों की यात्रा करने वाले भारतीय अब अपनी बुकिंग का भुगतान बेहद सहज और सुरक्षित तरीके से सीधे यूपीआई के जरिए कर सकते हैं।

End of Feed