Stock Market Today 15 May 2025: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 81330.56 अंकों के मुकाबले सुबह 81,354.43 पर खुलने के बाद करीब पौने 10 बजे 359.05 अंक या 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 80,971.51 पर है। वहीं निफ्टी 24666.90 अंकों के मुकाबले सुबह 24,694.45 पर खुलकर इस समय 98.50 अंक या 0.40 फीसदी गिरकर 24,568.40 पर है।
शेयर बाजार में गिरावट
ये भी पढ़ें -
एशियाई और अमेरिकी बाजार से मिले निगेटिव रुझान
अमेरिकी बाजार से मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। डॉव जोन्स ने फिर से खराब प्रदर्शन किया है और वायदा बाजार में करीब 200 अंकों की गिरावट आई है। एशियाई बाजार भी गिरावट के साथ खुले।बैंकिंग और ऑटो शेयरों में बिकवाली
आज बैंकिंग और ऑटो शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। इससे पहले इस हफ्ते की शुरुआत में जोरदार तेजी के बाद मार्केट करीब सात महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।
जानकारों को उम्मीद है कि अमेरिका-चीन के बीच व्यापार समझौते की प्रगति और मैक्रोइकोनॉमी स्थिरता से हाल ही में हुए लाभ के कारण बाजार में मजबूती आएगी। इसका शेयर बाजार पर भी पॉजिटिव असर दिख सकता है।
किन शेयरों में दिखी तेजी
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सुबह के कारोबार में इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, एमएंडएम, मारुति, कोटक बैंक और एक्सिस बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही थी। वहीं इसके उलट टेक महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स और एचसीएल टेक बढ़त के साथ खुले।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
