बिजनेस

Stock Market Today: अमेरिकी-एशियाई बाजारों से मिले निगेटिव रुझान के बाद गिरा भारतीय स्टॉक मार्केट, सेंसेक्स आया 81000 के नीचे

Stock Market Today 15 May 2025: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 81330.56 अंकों के मुकाबले सुबह 81,354.43 पर खुलने के बाद करीब पौने 10 बजे 359.05 अंक या 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 80,971.51 पर है।

Image

शेयर बाजार में गिरावट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में गिरावट
  • 81000 के नीचे आया सेंसेक्स
  • निफ्टी 24600 के नीचे

Stock Market Today 15 May 2025: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 81330.56 अंकों के मुकाबले सुबह 81,354.43 पर खुलने के बाद करीब पौने 10 बजे 359.05 अंक या 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 80,971.51 पर है। वहीं निफ्टी 24666.90 अंकों के मुकाबले सुबह 24,694.45 पर खुलकर इस समय 98.50 अंक या 0.40 फीसदी गिरकर 24,568.40 पर है।

ये भी पढ़ें -

एशियाई और अमेरिकी बाजार से मिले निगेटिव रुझान

अमेरिकी बाजार से मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। डॉव जोन्स ने फिर से खराब प्रदर्शन किया है और वायदा बाजार में करीब 200 अंकों की गिरावट आई है। एशियाई बाजार भी गिरावट के साथ खुले।

बैंकिंग और ऑटो शेयरों में बिकवाली

आज बैंकिंग और ऑटो शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। इससे पहले इस हफ्ते की शुरुआत में जोरदार तेजी के बाद मार्केट करीब सात महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

जानकारों को उम्मीद है कि अमेरिका-चीन के बीच व्यापार समझौते की प्रगति और मैक्रोइकोनॉमी स्थिरता से हाल ही में हुए लाभ के कारण बाजार में मजबूती आएगी। इसका शेयर बाजार पर भी पॉजिटिव असर दिख सकता है।

किन शेयरों में दिखी तेजी

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सुबह के कारोबार में इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, एमएंडएम, मारुति, कोटक बैंक और एक्सिस बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही थी। वहीं इसके उलट टेक महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स और एचसीएल टेक बढ़त के साथ खुले।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article