EV इंडस्ट्री पर चीन के दबदबे को चुनौती, भारतीय स्टार्टअप ने बनाई एडवांस्ड रेयर अर्थ मैग्नेट फ्री मोटर

दुनिया की इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) इंडस्ट्री चीन के रेयर अर्थ मैग्नेट पर निर्भर है। चीन जब चाहे ग्लोबल EV इंडस्ट्री को घुटनों पर ला सकता है। लेकिन, भारत के स्टार्टअप ने मैग्नेट फ्री मोटर बनाकर चीन को चुनौती दी है।

Global EV Sector पर चीन का दबदबा है। Electric Vehicle (EV) में रेयर अर्थ मैग्नेट से बनने वाली मोटरों से चलते हैं। इन EV Motors को बनाने में इस्तेमाल होने वाली Rare Earth Magnets की ग्लोबल सप्लाई का करीब 90 फीसदी चीन कंट्रोल करता है। इस तरह चीन ग्लोबल EV इंडस्ट्री को कंट्रोल करता है। यही वजह है कि EV Industry को एक सवाल लंबे समय से परेशान कर रहा है कि अगर चीन रेयर अर्थ मैग्नेट की सप्लाई रोक दे तो क्या होगा?

ev motor technology

भारत में आसान होगा EV बनाना

पिछले साल अप्रैल में यह सिर्फ सवाल नहीं रह गया, बल्कि Global EV इंडस्ट्री को हिला देने वाला सच बन गया, जिसकी वजह से भारत और जापान सहित दुनिया के टॉप EV और ICE कार मेकर्स को बड़ा झटका लगा। बहरहाल, चीन के इस दबदबे को भारतीय स्टार्टअप विमाग लैब्स ने ऐसी नई मोटर बनाकर चुनौती दी है, जो रेयर अर्थ मैग्नेट के बिना काम करती है। अगर यह तकनीक बड़े पैमाने पर सफल होती है, तो EV इंडस्ट्री की चीन पर निर्भरता खत्म करने की दिशा में यह बड़ा कदम साबित हो सकता है।

End of Feed