बिजनेस

IOC Share: 16 फीसदी रिटर्न दे सकता है इंडियन ऑयल का शेयर, ब्रोकरेज फर्म ने दी खरीदने की सलाह

Indian Oil Share Price Target: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इंडियन ऑयल के शेयर खरीदने की सलाह दी है। मोतीलाल ओसवाल ने शेयर के लिए 195 रुपये का टारगेट प्राइस बताया है।

Image

इंडियन ऑयल के शेयर का टार्गेट कितना

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियन ऑयल में निवेश की सलाह
  • 195 रु का है टारगेट
  • 16 फीसदी दे सकता है रिटर्न

Indian Oil Share Price Target: इंडियन ऑयल प्रमुख PSU कंपनियों में से एक है। सोमवार को इसका शेयर BSE पर 2.60 रु या 1.57 फीसदी की मजबूती के साथ 168.15 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 2.43 लाख करोड़ रु है। शेयर का बीते 52 हफ्तों का टॉप लेवल 196.80 रु है। ये दोबारा अपने इसी टॉप लेवल पर पहुंच सकता है। जी हां एक ब्रोकरेज फर्म ने इंडियन ऑयल के शेयर खरीदने की सलाह दी है। आगे जानिए कितना है शेयर का टार्गेट।

ये भी पढ़ें -

195 रु का है टार्गेट

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इंडियन ऑयल के शेयर के लिए BUY रेटिंग दी है। यानी इसने इंडियन ऑयल के शेयर खरीदने की सलाह दी है। मोतीलाल ओसवाल ने शेयर के लिए 195 रुपये का टारगेट प्राइस बताया है। इस हिसाब से निवेशकों को मौजूदा लेवल से करीब 16 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस

  • बीते 5 दिन में इंडियन ऑयल का शेयर 0.15 फीसदी चढ़ा है
  • 1 महीने में ये 1.11 फीसदी ऊपर गया है
  • 6 महीनों में इसका रिटर्न 21 फीसदी रहा है
  • 2024 में अब तक ये 29 फीसदी चढ़ा है
  • 1 साल में शेयर ने 68.50 फीसदी रिटर्न दिया है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article