बिजनेस

New Recruitment in India: जॉब मार्केट में आई जोरदार तेजी, फ्रेशर्स को भरपूर मौका दे रहे एम्प्लॉयर्स, Skill वाले लोगों को तलाश रहीं कंपनियां

New Recruitment in India: भारत के जॉब मार्केट में फरवरी 2025 में जबरदस्त बढ़त देखने को मिली। इस दौरान पिछले महीने के मुकाबले 10 प्रतिशत अधिक भर्तियां हुई हैं। यह जानकारी गुरुवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई। जॉब सर्च प्लेटफॉर्म फाउंडइट द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया कि फरवरी में फ्रेशर्स की भर्तियों में एक अलग ट्रेंड देखने को मिला।

Image

जॉब मार्केट में जोरदार तेजी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • जॉब मार्केट में जोरदार तेजी
  • 10% की हुई बढ़ोतरी
  • फ्रेशर्स को भरपूर मौका

New Recruitment in India: भारत के जॉब मार्केट में फरवरी 2025 में जबरदस्त बढ़त देखने को मिली। इस दौरान पिछले महीने के मुकाबले 10 प्रतिशत अधिक भर्तियां हुई हैं। यह जानकारी गुरुवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई। जॉब सर्च प्लेटफॉर्म फाउंडइट द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया कि फरवरी में फ्रेशर्स की भर्तियों में एक अलग ट्रेंड देखने को मिला। जहां एम्प्लॉयर अब डिग्री की अपेक्षा स्किल्स, सर्टिफिकेशन और उद्योग विशेष स्किल को अधिक महत्व दे रहे हैं। योग्यता की तुलना में स्किल को प्राथमिकता देने वाली नौकरियों का हिस्सा 2023 में 4 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 14 प्रतिशत हो गया है, जो उद्योग की उभरती मांगों के अनुरूप अधिक स्किल वर्कफोर्स की ओर बदलाव को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें -

मासिक आधार पर 6 प्रतिशत की बढ़त

फाउंडइट के सीईओ वी सुरेश ने कहा कि स्किल आधारित भर्तियों की ओर एम्प्लॉयर जा रहे हैं। एम्प्लॉयर ऐसे कैंडिडेट्स को अधिक महत्व दे रहे हैं, जिनके पास प्रैक्टिकल अनुभव या फिर इंडस्ट्री के लिए जरूरी स्किल सेट हैं।

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि फ्रेशर्स की मांग में भी इजाफा देखने को मिली है। फरवरी में फ्रेशर्स की भर्तियों में मासिक आधार पर 6 प्रतिशत की बढ़त हुई है।

आईटी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में फ्रेशर्स की भर्तियां सबसे अधिक

विभिन्न क्षेत्रों में आईटी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में फ्रेशर्स की भर्तियां सबसे अधिक हुई हैं। फ्रेशर्स की भर्तियों में इस सेक्टर की हिस्सेदारी 2024 में 17 प्रतिशत से लगभग दोगुनी होकर 2025 में 34 प्रतिशत हो गई। इसके अलावा, भर्ती और स्टाफिंग उद्योग में भी फ्रेशर्स की भर्ती में तेज वृद्धि देखी है, जो विभिन्न क्षेत्रों में नई प्रतिभाओं की बढ़ती मांग को उजागर करती है।

इन सेक्टरों में आई गिरावट

इसके अलावा बीएफएसआई और बीपीओ/आईटीईएस में फ्रेशर्स की भर्तियों में गिरावट देखने को मिली है, जो कि इंडस्ट्री की बदलती प्राथमिकता को दर्शाता है। सेल्स एंड बिजनेस डेवलपमेंट, मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशन और चिकित्सा भूमिकाओं में तेजी आई है और अब Marketing & Communications Area में फ्रेशर्स के लिए उपलब्ध नौकरियों की संख्या 11 प्रतिशत हो गई है, जो पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है।

बड़े महानगरों के अलावा टियर-2 शहरों जैसे नासिक, जयपुर, सूरत, कोयम्बटूर, इंदौर, कोच्चि, थाने, वडोदरा, चंडीगढ़ और नागपुर भी नये रोजगार अवसरों के लिए प्रमुख स्थान के रूप में उभर रहे हैं। (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article