बिजनेस

Stock Market Outlook: भारतीय इक्विटी बाजार बना हुआ है काफी आकर्षक, लॉन्ग टर्म में ग्रोथ रहेगी बरकरार - Morgan Stanley

Indian Stock Market Outlook: अमेरिकी निवेश बैंक मॉर्गन स्टेनली की मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय इक्विटी बाजार आकर्षक बना हुआ है। आने वाले दशकों में देश वैश्विक उत्पादन में हिस्सेदारी बढ़ा सकता है। मॉर्गन स्टेनली ने कहा है कि भारत दुनिया का सबसे अधिक मांग वाला उपभोक्ता बाजार होगा। देश एक बड़े एनर्जी ट्रांजिशन से गुजरेगा, जीडीपी में क्रेडिट की हिस्सेदारी बढ़ेगी और मैन्युफैक्चरिंग की भी जीडीपी में हिस्सेदारी बढ़ सकती है।

Image

इक्विटी बाजार बना हुआ है काफी आकर्षक

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • इक्विटी बाजार है काफी आकर्षक
  • लॉन्ग टर्म के लिए पॉजिटिव संकेत
  • Morgan Stanley का अनुमान

Indian Stock Market Outlook: अमेरिकी निवेश बैंक मॉर्गन स्टेनली की मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय इक्विटी बाजार आकर्षक बना हुआ है। आने वाले दशकों में देश वैश्विक उत्पादन में हिस्सेदारी बढ़ा सकता है, जिसे मजबूत जनसंख्या वृद्धि, एक कार्यशील लोकतंत्र, मैक्रो स्थिरता से प्रभावित नीति, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, एक उभरता हुआ उद्यमी वर्ग और बेहतर होते सामाजिक परिणाम जैसे मजबूत आधारभूत फैक्टर्स से सपोर्ट मिलेगा। मॉर्गन स्टेनली ने कहा है कि भारत दुनिया का सबसे अधिक मांग वाला उपभोक्ता बाजार होगा। देश एक बड़े एनर्जी ट्रांजिशन से गुजरेगा, जीडीपी में क्रेडिट की हिस्सेदारी बढ़ेगी और मैन्युफैक्चरिंग की भी जीडीपी में हिस्सेदारी बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें -

कितना है GDP ग्रोथ का अनुमान

रिपोर्ट में बताया गया है, "हाल के सप्ताहों में हाई-फ्रिक्वेंसी इंडीकेटर मिश्रित रहे, लेकिन कुछ महीने पहले की तुलना में स्पष्ट रूप से बेहतर हैं। हमें उम्मीद है कि सेवा निर्यात में सुधार के साथ राजकोषीय और मौद्रिक नीति समर्थन पर 2024 की दूसरी छमाही की मंदी के बाद विकास ठीक हो जाएगा। हमें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2024-25 में जीडीपी 6.3 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2025-26 में 6.5 प्रतिशत रहेगी।"

मैक्रोइकोनॉमी की स्थिरता बरकरार रहने की उम्मीद है, जिससे नीति निर्माताओं को लचीलापन मिलेगा।

'कोविड के बाद वैल्यूएशन सबसे आकर्षक'

रिपोर्ट में कहा गया है, "कंपनियों के रेवेन्यू उम्मीद से बेहतर हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि देश में तुलनात्मक राजस्व वृद्धि अधिक रूढ़िवादी पूर्वानुमानों के आधार पर भी बढ़ रही है। इस बीच कोविड महामारी के बाद से वैल्यूएशन सबसे आकर्षक हैं।"

अमेरिकी कंपनी ने कहा है, "भारतीय शेयर बाजार में तुलनात्मक रूप से उथल-पुथल कम है जो इसे अनिश्चित वैश्विक इक्विटी परिदृश्य में एक आदर्श बाजार बनाता है। महत्वपूर्ण बात यह है कि बाजार की धारणा के संकेतक मजबूत खरीद को समर्थन दे रहे हैं।"

चालू तिमाही में आय में उछाल की उम्मीद

मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि कोविड महामारी के बाद कुछ बड़ी कंपनियों या मैक्रो फैक्टर्स द्वारा संचालित होने वाले बाजार के विपरीत, इसके "स्टॉक पिकर" का बाजार होने की संभावना है। उसने कहा, "बुनियादी बातों में संभावित सकारात्मक बदलाव कीमत में नहीं दिख रहा है - हमें उम्मीद है कि भारत 2025 के शेष समय में अपने समकक्ष समूह के मुकाबले रिकवरी कर लेगा।"

रिपोर्ट के अनुसार, चालू तिमाही में आय में उछाल देखने को मिल सकता है। बाजार के सभी समूहों में मूल्यांकन आकर्षक हैं। फाइनेंशल सेक्टर ने बेहतर प्रदर्शन किया है और हमें उम्मीद है कि यह जारी रहेगा। (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article