Et Now Global Business Summit 2024: एफिल टावर से भी 35 मीटर ऊंचा चेनाब ब्रिज, भारतीय इंजीनियरों का है कमाल- अश्विनी वैष्णव

Et Now Global Business Summit 2024: ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 में बोलते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंजीनियरों द्वारा किए गए प्रयासों और चुनौतियों की सराहना की। यह आर्च ब्रिज केंद्र जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में बक्कल और कौरी के बीच बना है।

Et Now Global Business Summit 2024: भारतीय रेलवे जम्मू-कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने के लिए तेजी से काम कर रहा है। इसका एक उदाहरण ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट में केंद्रीय रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पेश किया। उन्होंने चिनाब ब्रिज के बारे में बताया। पिछले साल, राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर ने दुनिया के सबसे ऊंचा रेलवे पुल का निर्माण पूरा किया। यह पुल चिनाब नदी के ऊपर 359 मीटर (1178 फीट) की ऊंचाई पर बना है और पेरिस के एफिल टावर से 35 मीटर अधिक ऊंचा है।

Ashwani Vaishnaw in Et Now Global Business Summit

इंजीनियरों ने साबित की योग्यता

ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 में बोलते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंजीनियरों द्वारा किए गए प्रयासों और चुनौतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस पुल का डिजाइन भारत में तैयार किया गया है। हमारे इंजीनियरों ने चुनौती को स्वीकार करअपनी योग्यता साबित की है। यह एक बहुत ही जटिल चुनौती थी। भौगोलिक रूप से, यह एक बहुत ही अस्थिर क्षेत्र है। घाटी के प्रभाव के कारण, हवा की गति बहुत तेज है। लेकिन अब यह प्रोजेक्ट पूरा हो चुका है।

End of Feed