Indian Economy In 2024: 2024 में भारत की अर्थव्यवस्था करेगी 4 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार, विकास दर रहेगी 7%

Indian Economy In 2024: देबरॉय के अनुसार 2024-29 सरकार के कार्यकाल के लगभग मध्य में, देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा और भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 में भारत बन जाएगा 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था
  • पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय का अनुमान
  • आम चुनाव के बीच राजनीतिक अनिश्चितता बनी रहेगी

Indian Economy In 2024: काफी समय से भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यस्था की चर्चा है। इस दिशा में सरकार भी प्रयास कर रही है। इस बीच पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद (PM's Economic Advisory Council) के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय (Bibek Debroy) का मानना है कि इस साल यानी 2024 में भारत 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यस्था बन जाएगा। उनके मुताबिक दुनिया को अनिश्चितताओं के लिए जाना जाता है। 2024 में आम चुनाव हैं और ऐसे में राजनीतिक अनिश्चितता बनी रहेगी। मगर देबरॉय का मानना है कि वास्तविक ग्रोथ सबसे अधिक स्पष्ट है। यानी भारत ग्रोथ करेगा और इसी साल देश की अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी।

Indian Economy In 2024

2024 में भारतीय अर्थव्यवस्था

ये भी पढ़ें -

End of Feed