इंडियन बैंक ने टाटा मोटर्स से मिलाया हाथ, फाइनेंसिंग में करेगा मदद

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 16, 2023, 08:26 AM IST

Indian Bank joins hands with Tata Motors: इंडियन बैंक 5,819 शाखाओं और 10 करोड़ से अधिक ग्राहकों के साथ वह बाजार में पकड़ बनाए हुए है। साथ ही वह टाटा मोटर्स लिमिटेड को फाइनेंसिंग समाधान प्रदान करने के लिए अच्छी स्थिति में है।

Indian Bank joins hands with Tata Motors: पब्लिक सेक्टर की इंडियन बैंक (Indian Bank) ने टाटा मोटर्स लिमिटेड (Tata Motors Ltd) की सहायक कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (Tata Motors Passenger Vehicles Ltd) और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (Tata Passenger Electric Mobility Ltd) के साथ सहयोग के रूप में इंडियन बैंक इलेक्ट्रिक और पैसेंजर व्हीकल डिवीजन के लिए अधिकृत डीलरों को इनवेंट्री के फाइनेंसिंग में मदद करेगा।

Tata Motors

इंडियन बैंक इलेक्ट्रिक और पैसेंजर व्हीकल डिवीजन के लिए अधिकृत डीलरों को इनवेंट्री फाइनेंसिंग मदद करेगा।

10 हजार से अधिक है इंडियन बैंक के ग्राहक

इंडियन बैंक 5,819 शाखाओं और 10 करोड़ से अधिक ग्राहकों के साथ वह बाजार में पकड़ बनाए हुए है। साथ ही वह टाटा मोटर्स लिमिटेड को फाइनेंसिंग समाधान प्रदान करने के लिए अच्छी स्थिति में है। इंडियन बैंक सप्लाई-चेन फाइनेंस टाटा मोटर्स लिमिटेड के डीलरों को उनके कारोबार को बढ़ाने के लिए अनुकूल शर्तों पर वर्किंग कैपिटल फाइनेंस प्रदान करेगा।

End of Feed