बिजनेस

मंथली 210 रुपये के निवेश से हर महीने 5,000 की पेंशन पक्की, जानें क्या है स्कीम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 14, 2023, 05:12 PM IST

Atal Pension Yojana: सरकार लोगों को अपनी रिटायरमेंट के लिए सेविंग करने के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश कर रहे हैं। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की रिटायरमेंट के बाद इनकम की परेशानियों को हल करने के लिए ये योजना बनाई गई है।

Image

अटल पेंशन योजना

Photo : iStock

Atal Pension Yojana: यदि आप ऐसा निवेश करना चाहते हैं जिसमें गारंटीड पेंशन मिले तो आज हम ऐसी ही एक योजना के बारे में बता रहे हैं। इसका नाम अटल पेंशन योजना (APY) है। आज हम इसी के बारे में बता रहे हैं कि कैसे आप न्यूनतम निवेश के साथ हर महीने 5,000 रुपये तक की गारंटीड पेंशन पा सकते हैं।

क्या है अटल पेंशन योजना ?

अटल पेंशन योजना वृद्धावस्था में इनकम की सुरक्षा देने के लिए केंद्र सरकार ने बजट 2015-16 में इस योजना की शुरुआत की थी। यह उन लोगों के लिए काफी मददगार है जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं। सरकार लोगों को अपनी रिटायरमेंट के लिए सेविंग करने के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश कर रहे हैं। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की रिटायरमेंट के बाद इनकम की परेशानियों को हल करने के लिए ये योजना बनाई गई है। अटल पेंशन योजना पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) चलाता है।

कितना करना होगा निवेश

मौजूदा नियमों के अनुसार अगर 18 साल की उम्र में योजना से अधिकतम 5 हजार रुपये मंथली पेंशन के लिए जुड़ते हैं तो आपको हर महीने 210 रुपये यानी रोजाना के 7 रुपये देने होंगे। अगर यही पैसा हर तीन महीने में देते हैं तो 626 रुपये और छह महीने में देने पर 1,239 रुपये देने होंगे। महीने में 1,000 रुपये पेंशन पाने के लिए अगर 18 साल की उम्र में निवेश करते हैं तो हर महीने 42 रुपये देने होंगे।

हर महीने 5,000 रुपये पेंशन

योजना के तहत अकाउंट में हर महीने एक तय योगदान करने पर रिटायरमेंट के बाद हर महीने 1 हजार रुपये से 5 हजार रुपये तक की पेंशन मिलेगी। सरकार हर 6 महीने में सिर्फ 1239 रुपए निवेश करने पर 60 साल की उम्र के बाद आजीवन 5000 रुपये महीना यानी 60,000 रुपये सालाना पेंशन की गारंटी दे रही है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article