बिजनेस

टाटा मोटर्स 1,613 करोड़ रुपये में बेचेगी टीटीएल की 9.9 प्रतिशत हिस्सेदारी, जानें कब तक होगी डील

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 14, 2023, 12:17 PM IST

Tata Motors : टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि उसने इस संबंध में एक शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत टीपीजी राइज क्लाइमेट को 1,613.7 करोड़ रुपये में टीटीएल की 9.9 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची जाएगी।

Image

खरीद के लिए टीपीजी राइज क्लाइमेट अग्रणी निवेशक के तौर पर सामने आई है।

Photo : BCCL

Tata Motors : घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा कि वह सहयोगी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (टीटीएल) में अपनी 9.9 प्रतिशत हिस्सेदारी 1,613.7 करोड़ रुपये में टीपीजी राइज क्लाइमेट को बेचने जा रही है। टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि उसने इस संबंध में एक शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत टीपीजी राइज क्लाइमेट को 1,613.7 करोड़ रुपये में टीटीएल की 9.9 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची जाएगी।

इस सौदे के तहत वाहन डिजाइन कंपनी टीटीएल का इक्विटी मूल्य 16,300 करोड़ रुपये आंका गया है। हिस्सेदारी खरीद के लिए टीपीजी राइज क्लाइमेट अग्रणी निवेशक के तौर पर सामने आई है।

कब तक पूरा होगी डील

टाटा मोटर्स के मुताबिक यह डील इसी महीने 27 अक्टूबर तक पूरा होने की उम्मीद है। टाटा टेक्नोलॉजीज एक वैश्विक इंजीनियरिंग सर्विसेज कंपनी है जो ग्लोबल ओरिजिनल इक्विपमेंट मैनुफैक्चरर्स (OEM) को टर्न्की सॉल्यूशन्स यानी रेडी-टू-गो सॉल्यूशन्स समेत प्रोडक्ट डेवलपमेंट और डिजिटल सॉल्यूशन्स ऑफर करती है। इसे एयरोस्पेस, परिवहन और भारी मशीनरी जैसे इंडस्ट्रीज में विशेषज्ञता हासिल है।

वित्त वर्ष 2021-23 में इसका रेवेन्यू सालाना 30 फीसदी की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 4,418 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 61.5 फीसदी बढ़कर 708 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसकी रेवेन्यू ग्रोथ टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi), एलएंडटी टेक ( L&T Tech) और KPIT Tech से भी बेहतर रही।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article