भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर 99% काम पूरा, सिर्फ 1% बाकी, अमेरिकी राजदूत ने बताया- कब होगा साइन

India US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता लगभग पूरा हो चुका है, सिर्फ 1% मुद्दे बाकी हैं। अमेरिकी राजदूत सेर्गियो गोर ने कहा कि कुछ हफ्तों में डील साइन होने की उम्मीद है। दोनों देश तकनीक, व्यापार और निवेश में सहयोग बढ़ाएंगे।

India US Trade Deal : अमेरिका ने भारत के साथ चल रही व्यापार समझौते की बातचीत को करीब-करीब पूरा होने की स्थिति में बताया है। अमेरिकी राजदूत सेर्गियो गोर (Sergio Gor) ने कहा है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील का करीब 99% हिस्सा तय हो चुका है और सिर्फ 1% मुद्दों पर सहमति बनना बाकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह समझौता आने वाले कुछ हफ्तों में साइन हो सकता है। गोर ने यह बात दिल्ली स्थित आईआईटी में एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है और अब अंतिम चरण में है।

India US trade deal, Sergio Gor, interim trade agreement, US India relations, bilateral trade

भारत-अमेरिका ट्रेड डील लगभग फाइनल: सेर्गियो गोर (तस्वीर-pti)

अमेरिकी टीम का भारत दौरा

अमेरिकी व्यापार वार्ताकारों की एक टीम 1 से 4 जून के बीच भारत आएगी। यह टीम दोनों देशों के बीच चल रहे इंटरिम ट्रेड एग्रीमेंट (अंतरिम व्यापार समझौते) को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत करेगी। इससे पहले भारतीय टीम अप्रैल में वॉशिंगटन गई थी, जहां कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी। अब दोनों पक्ष अंतिम बिंदुओं पर सहमति बनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि समझौता जल्द पूरा हो सके।

End of Feed