अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर कब लगेगी फाइनल मुहर, आ गई तारीख

India-US Trade Deal Legal Draft: भारत और अमेरिका के अधिकारियों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के कानूनी मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए 23 फरवरी से अमेरिका में तीन दिवसीय बैठक शुरू होगी। एक अधिकारी ने बताया कि इस बैठक में समझौते की रूपरेखा को औपचारिक दस्तावेज में बदला जाएगा। माना जा रहा है कि इससे दोनों देशों के व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे।

India-US Trade Deal Legal Draft: भारत और अमेरिका के अधिकारियों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते (इंटरिम ट्रेड एग्रीमेंट) को अंतिम रूप देने के लिए 23 फरवरी से अमेरिका में तीन दिनों की अहम बैठक शुरू होने जा रही है। एक सरकारी अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस बैठक में दोनों देशों के प्रतिनिधि मसौदे के कानूनी पहलुओं पर चर्चा करेंगे और समझौते को औपचारिक रूप देने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। माना जा रहा है कि यह बैठक दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।

India US Trade Deal Legal Draft

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर तीन दिवसीय बैठक 23 फरवरी से (तस्वीर-istock)

संयुक्त बयान के बाद अब कानूनी मसौदे पर काम

इस महीने की शुरुआत में भारत और अमेरिका ने एक संयुक्त बयान जारी कर बताया था कि अंतरिम व्यापार समझौते के लिए एक बुनियादी रूपरेखा पर सहमति बन गई है। इस रूपरेखा में उन मुख्य बिंदुओं को शामिल किया गया है, जिन पर दोनों देशों के बीच सहमति बनी है। अब इन्हीं बिंदुओं को एक औपचारिक और कानूनी समझौते का रूप दिया जाएगा। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक अधिकारियों के अनुसार, रूपरेखा तैयार हो जाने के बाद अगला कदम इसे विस्तृत कानूनी दस्तावेज में बदलना है, ताकि भविष्य में किसी तरह की अस्पष्टता न रहे। दोनों पक्ष चाहते हैं कि समझौता स्पष्ट, संतुलित और आपसी हितों की रक्षा करने वाला हो। उम्मीद जताई जा रही है कि इस समझौते पर मार्च महीने में हस्ताक्षर हो सकते हैं।

End of Feed