India-UK Trade Deal: भारत-यूके के बीच व्यापार को मिलेगी नई ताकत, 15 जुलाई से लागू होंगे CETA और DCC

India-UK Trade Deal: भारत और United Kingdom के बीच 15 जुलाई से CETA और DCC लागू होंगे, जिससे व्यापार, निवेश, नवाचार बढ़ेगा और कर्मचारियों को दोहरी सोशल सिक्योरिटी भुगतान से राहत मिलेगी।

India-UK Trade Deal : भारत और United Kingdom के बीच व्यापारिक रिश्ते अब और मजबूत होने जा रहे हैं। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने कहा है कि 15 जुलाई 2026 से भारत-यूके के बीच कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (CETA) और डबल कंट्रीब्यूशन कन्वेंशन (DCC) लागू हो जाएंगे। इन समझौतों के जरिए दोनों देश निवेश, इनोवेशन और आर्थिक विकास को नई गति देने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

India UK trade deal, Piyush Goyal, CETA, DCC, United Kingdom, bilateral trade, investment, innovation, social security agreement, economic cooperation

भारत-यूके ट्रेड डील

लंदन में हुई अहम बैठक

पीयूष गोयल ने लंदन में ब्रिटेन के विज्ञान, इनोवेशन और प्रौद्योगिकी मंत्री Peter Kyle से मुलाकात की। यह बैठक भारत-यूके CETA पर हस्ताक्षर के बाद हुई। गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को और मजबूत करने के लिए नई संभावनाओं पर गंभीर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भारत और यूके मिलकर ऐसा माहौल तैयार करना चाहते हैं, जहां व्यापार के साथ-साथ तकनीकी विकास, निवेश और समग्र आर्थिक प्रगति को बढ़ावा मिले।

End of Feed