India-UK FTA में फंसा पेंच! सस्ती होने की जगह महंगी हुई स्कॉच, 80 कंटेनर फंसे

भारत और ब्रिटेन में हुए FTA के तहत स्कॉच पर टैरिफ 150% से घटाकर 75% किया गया। लेकिन, अब भारत ने बल्क इम्पोर्ट पर 162% टैरिफ लगा दिया है, जिसकी वजह से 80 कंटेनर शिपिंग में फंसे हैं।

India-UK FTA Scotch Whisky Import Duty: भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) का मकसद कारोबार बढ़ाना और ब्रिटिश उत्पादों को भारतीय बाजार में सस्ता बनाना था। लेकिन इस समझौते के लागू होने के कुछ महीने बाद ही स्कॉच व्हिस्की को लेकर बड़ा पेंच फंस गया है।

India UK FTA Scotch Whisky

भारत और ब्रिटेन FTA के बाद महंगी हुई स्कॉच

समझौते के तहत स्कॉच व्हिस्की पर आयात शुल्क घटाया गया। लेकिन, साथ ही बल्क इंपोर्ट पर टैरिफ बढ़ाया गया। इसकी वजह से ट्रेड डील से मिलने वाली राहत के बजाय कंपनियों पर पहले से भी ज्यादा बोझ पड़ रहा है। इस विवाद के चलते Pernod Ricard, Diageo और Bacardi जैसी कंपनियों के 80 से ज्यादा कंटेनर पोर्ट्स पर फंसे हैं। हजारों लीटर स्कॉच की खेप अटकने से शराब कंपनियों के साथ भारतीय व्हिस्की उद्योग की चिंता भी बढ़ गई है।

End of Feed
Latest News