India-UK के बीच फ्री ट्रेड शुरू, भारत से ब्रिटेन रवाना हुई पहली खेप, ₹95 करोड़ की ज्वेलरी भेजी गई

भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड शुरू हो गया है। इस समझौते के तहत भारत से पहली खेप ब्रिटेन रवाना कर दी गई है। इसके तहत 30 निर्यातकों ने 95 करोड़ रुपये की ज्वेलरी एक्सपोर्ट की है।

India-UK Trade Deal : भारत ने भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (CETA) के तहत ब्रिटेन के लिए पहली ज्वेलरी निर्यात खेप रवाना कर दी है। विदेश वाणिज्य विभाग ने इस ऐतिहासिक खेप के रवाना होने की जानकारी दी है। यह पहली बार है जब भारतीय जेम्स एंड ज्वेलरी उद्योग को इस समझौते के तहत ब्रिटेन के बाजार में जीरो ड्यूटी का लाभ मिलेगा। सरकार और उद्योग को उम्मीद है कि इससे अगले तीन वर्षों में ब्रिटेन को भारत का ज्वेलरी निर्यात तीन गुना से ज्यादा बढ़ सकता है।

India uk fta

FTA के तहत भारत से पहली खेप हुई रवाना

पहली खेप रवाना

वाणिज्य पहली खेप में करीब 1 करोड़ डॉलर (10 मिलियन डॉलर) मूल्य के सोने, हीरे, चांदी और प्लैटिनम के आभूषण शामिल हैं। यह खेप देश के छह शहरों के 30 से अधिक निर्यातकों द्वारा भेजी गई है। इसी अवसर पर मुंबई, सूरत, जयपुर, चेन्नई और कोलकाता में भी प्रतीकात्मक फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम आयोजित किए गए।

End of Feed