अगले 2 दशकों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा भारत, बोले पीयूष गोयल

Indian economy Growth: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत अगले दो दशकों तक दुनिया की सबसे तेजr से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था रहेगा। वैश्विक निवेशक भारत को निवेश, व्यापार और विनिर्माण का प्रमुख केंद्र मान रहे हैं।

Indian Economy Growth: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत आने वाले दो दशकों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत ने हर वैश्विक संकट को अवसर में बदलने की क्षमता दिखाई है और यही वजह है कि दुनिया भर के निवेशक भारत में लंबे समय के निवेश के लिए उत्साहित हैं। सिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस 2026 को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत लगातार मजबूत होकर उभरा है। उन्होंने कहा कि व्यापार, विनिर्माण, उद्योग और निवेश के लिए भारत आज दुनिया के सबसे आकर्षक देशों में शामिल है।

Indian economy Growth, Piyush Goyal, Fastest Growing Economy, India Growth Story, Global Investors, Foreign Investment in India

दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा भारत (तस्वीर-istock)

संकट को अवसर में बदलने की ताकत

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत ने बदलती वैश्विक परिस्थितियों के अनुसार अपनी नीतियों और कारोबारी रणनीतियों में समय-समय पर बदलाव किए हैं। इसी वजह से देश ने हर चुनौती को विकास के अवसर में बदला है। उन्होंने बताया कि हाल ही में दुनिया के कई बड़े निवेशकों से उनकी बातचीत हुई, जिसमें सभी ने भारत की विकास क्षमता और भविष्य को लेकर भरोसा जताया। गोयल ने कहा कि अब निवेशकों के सामने सवाल यह नहीं है कि उन्हें भारत में निवेश करना चाहिए या नहीं, बल्कि यह है कि वे भारत की विकास कहानी को कितनी जल्दी पहचानते हैं।

End of Feed