Hormuz में खतरा बढ़ा! IOC और MRPL ने रोकी इराकी तेल खरीद, क्या महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध बढ़ता जा रहा है। इसकी वजह से होर्मुज स्ट्रेट से व्यावसायिक जहाजों की आवाजाही फिर थम गई है। भारत ने भी ईराकी तेल की खरीद को रोक दिया है।

Hormuz Strait में लगातार टैंकरों पर हमलों के बाद भारत की सरकारी रिफाइनरियों ने इराक से तेल की लोडिंग रोक दी है। अब रूस, सऊदी अरब और UAE से सप्लाई बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। रॉयटर्स और ब्लूमबर्ग ने अपनी-अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि देश की दो बड़ी सरकारी रिफाइनरियों Indian Oil Corporation (IOC) और Mangalore Refinery and Petrochemicals (MRPL) ने इराक से कच्चे तेल की लोडिंग फिलहाल रोक दी है।

Hormuz Strait

क्रूड ऑयल में तेजी

क्यों लिया गया यह फैसला?

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि IOC ने करीब 20 लाख बैरल क्षमता वाले VLCC (Very Large Crude Carrier) Lila Jamnagar जहाज से इराकी तेल लोड करने की योजना रद्द कर दी है। कंपनी का मानना था कि इतनी बड़ी मात्रा में तेल लेकर Hormuz Strait से गुजरना अब बेहद जोखिम भरा हो गया है। इसी तरह MRPL ने भी इराक से तेल उठाना फिलहाल बंद कर दिया है। दरअसल, पिछले कुछ समय में Hormuz Strait से गुजरने वाले कई कमर्शियल जहाजों पर हमले हुए हैं। इससे बीमा लागत बढ़ गई है और जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी काफी बढ़ गई है।

End of Feed