बिजनेस

AI के आने से तेजी से बढ़ रहा भारत का सिक्योरिटी मार्केट, बायोमेट्रिक और सर्विलांस प्रोडक्ट की मांग बढ़ी

India Security Market: भारत में इन्फॉरमा मार्केट्स की रिपोर्ट्स की माने तो भारत के वीडियो सर्विलांस सिस्टम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। मार्केट में इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) के इंटीग्रेशन आईपी कैमरों का चलन बढ़ रहा है। अगले एक साल में भारत में एआई का मार्केट 8 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।

Image

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)

Photo : iStock

India Security Market: बायोमेट्रिक और सर्विलांस प्रोडक्ट की मांग में इजाफा होने के कारण भारत का सिक्योरिटी मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की ओर से यह जानकारी दी गई। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे में राष्ट्रीय सुरक्षा और उच्च गुणवत्ता के लिए सरकार की ओर से नियमों को बनाया जाना आवश्यक है।

इन्फॉरमा मार्केट्स की ओर से आयोजित किए गए सिक्योरिटी और फायर एक्सपो में टीपी-लिंक कंज्यूमर के उपाध्यक्ष बिजॉय अलायलो ने कहा कि इस दशक में भारत का सर्विलांस मार्केट 16 प्रतिशत की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (सीएजीआर) से बढ़ेगा। इसकी वजह टेक्नोलॉजी में साल-दर-साल आने वाला बदलाव है।

सर्विलांस टेक्नोलॉजी में एआई का इस्तेमाल

उन्होंने आगे कहा कि सर्विलांस टेक्नोलॉजी में एआई को लागू करने की संभावनाएं असीमित हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा और क्वालिटी गुणवत्ता के लिए सरकार को नियम बनाने होंगे। भारत में मौजूदा समय में सर्विलांस मार्केट की वैल्यू करीब 4.3 अरब डॉलर की है और इसका आकार 2029 तक बढ़कर 15 अरब डॉलर तक हो सकता है।

वीडियो सर्विलांस सिस्टम में भी बड़ा बदलाव आया

इंडस्ट्री के जानकारों की मानें तो भारत के वीडियो सर्विलांस सिस्टम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। मार्केट में इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) के इंटीग्रेशन वाले आईपी कैमरों का चलन बढ़ रहा है। प्रामा हिकविजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एमडी और सीईओ आशीष पी. ढाकन का कहना है कि भारत के सिक्योरिटी मार्केट में विकास की काफी संभावनाएं हैं। एआई, आईओटी और बिग डेटा के कारण टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव आ रहा है।

एआई और आईओटी टेक्नोलॉजी

भारत में इन्फॉरमा मार्केट्स के एमडी योगेश मुद्रा ने कहा कि एआई और आईओटी जैसे टेक्नोलॉजी आने से भारत में स्मार्ट सर्विलांस का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। 2025 तक भारत में एआई का मार्केट 8 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। एआई में बायोमेट्रिक सिक्योरिटी, खतरे को जांचने और अनियमित व्यवहार को पकड़ने की क्षमता है। यह अपराध को रोकने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

इनपुट-IANS

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article