Times Now Summit 2024: टाइम्स नाउ समिट 2024 में ब्रांड मोदी पर काउंसिलेज इंडिया के मैनेजिंग पार्टनर सोहेल सेठ ने खुलकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि मोदी वो ब्रांड है जो खुदके दम पर बना है, इसे भारत की जनता ने बनाया है। ब्रांड मोदी और उसके असर पर टाइम्स नाउ की कन्सल्टिंग एडिटर दीप्ति सचदेवा ने सोहेल सेठ से बातचीत की है । इस दौरान सेठ ने कहा कि मोदी हौसला बढ़ाने में माहिर हैं और वो सबसे अच्छे बर्ड कीपर भी हैं। उन्होंने कहा कि एक सफल ब्रांड के दो पैमाने होते हैं - ठहराव और फोकस, ये दोनों क्वालिटी नरेंद्र मोदी में हैं। मोदी लोगों के दिल और दिमाग को छू लेते हैं, चाहे वो उनका समर्थक हो या फिर उनका घोर विरोधी।
रोज आते हैं खबरों में
सोहेल सेठ ने कहा कि मोदी वो ब्रांड हैं जो रोजाना जनता से किसी ना किसी माध्यम से जुड़ते हैं। ये अच्छी बात है या बुरी, ये तो वक्त बताएगा। वो हमेशा जनता के फायदे की और उनकी जुड़ी बाते करते हैं। मोदी वो ब्रांड है जो अपने ऐसे कामों के लिए जाना जाएगा जिसे करना सबसे मुश्किल था, इनमें जम्मू-कश्मीर की खुशहाली सबसे तर्क संगत है। भारत को आगे बढ़ाने और एक विकसित देश बनाने के लिए मोदी जैसे नेता की जरूरत है। सोहेल ने अन्य कई बातों में मोदी को एक उत्कृष्ट नेता बताते हुए कहा कि देश को ऐसे ही लोगों की जरूरत है।
विपक्ष में कितना दम?
विपक्ष में कितना दम है? इस सवाल के जवाब में सोहेल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से लेकर सभी मुद्दों पर विपक्ष और इंडिया गठबंधन फेल हुआ है। आए दिन उनके मुद्दे बदलते हैं और इनमें से कोई भी जनता पर प्रभाव डालने में असमर्थ हैं। सोहेल ने कहा कि सिंगूर से निकलने के बाद टाटा के साणंद पहुंचने की सबसे बड़ी वजह भी मोदी हैं, ये बात खुद रतन टाटा ने मानी है। अब इनकी सरकार में साणंद जैसे छोटे शहर का कायापलट हुआ है। कारवां चलता है तो लोग बोलते हैं, लेकिन कारवां रुकता नहीं है। यही एक बड़े ब्रांड की पहचान है ।
