बिजनेस

गौतम अडानी भारत के सबसे अमीर, टोटल हो गए 334, हर पांचवें दिन मिला एक नया अरबपति

Hurun Rich List 2024: 2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक, पिछले साल देश को हर पांचवें दिन एक नया अरबपति मिला। बीते वर्ष भारत में अरबपतियों की संख्या में 29 प्रतिशत का इजाफा हुआ और अरबपतियों की संख्या बढ़कर 334 हो गई है।

Image

Hurun rich list 2024 (image-istock)

Hurun Rich List 2024: भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 334 हो गई है। यह पिछले वर्ष के मुकाबले 75 अधिक है। गुरुवार को जारी की गई '2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट' में यह जानकारी दी गई है। 2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक, गौतम अदाणी और उनका परिवार 11.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ शीर्ष पर है। उनकी संपत्ति में रिकॉर्ड 95 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है।

दूसरे नंबर पर मुकेश अंबानी

इस लिस्ट में मुकेश अंबानी 10,14,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजी के शिव नादर और उनके परिवार इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है, जिनकी कुल संपत्ति 3,14,000 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति वाले लोगों की संख्या 1,539 है। इसमें 220 नए नाम जुड़े हैं। वहीं, सात वर्षों में इसमें 150 प्रतिशत का उछाल देखा गया है। इसमें फैमिली बिजनेस, स्टार्टअप संस्थापक, प्राइवेट इक्विटी इन्वेस्टर, फिल्म स्टार और एंजेल इन्वेस्टर आदि का नाम शामिल है।

हर पांचवें दिन एक मिला नया अरबपति

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि पिछले साल देश को हर पांचवें दिन एक नया अरबपति मिला। बीते वर्ष भारत में अरबपतियों की संख्या में 29 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसके कारण अरबपतियों की संख्या बढ़कर 334 हो गई है। चीन में अरबपति कारोबारियों की संख्या में 25 प्रतिशत की गिरावट हुई है।

हुरुन इंडिया के संस्थापक और चीफ रिसर्चर अनस रहमान जुनैद ने कहा कि भारत 'वेल्थ क्रिएशन के ओलंपिक' में लगातार गोल्ड अर्जित कर रहा है। इस लिस्ट में मौजूद 70 प्रतिशत लोगों की कुल वेल्थ 1.5 ट्रिलियन डॉलर है, जो कि देश की जीडीपी का एक-तिहाई हिस्सा है।

इनपुट-आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article