बिजनेस

Telecom Sector: टेलीकॉम सेक्टर में नौकरियों की मांग, इन शहरों में मौके, इन स्किल पर पर है नजर

Jobs In Telecom Sector: टीमलीज सर्विसेज की रिपोर्ट में बताया गया कि दिल्ली में 57 प्रतिशत, बेंगलुरु और चेन्नई में 53 प्रतिशत नियोक्ता अपने कर्मचारियों की संख्या में इजाफा करना चाहते हैं। वहीं, हैदराबाद और भोपाल में यह आंकड़ा 20 प्रतिशत और जयपुर एवं वडोदरा में 19 प्रतिशत का है।

Image

टेलीकॉम सेक्टर में मौके

Photo : iStock

Jobs In Telecom Sector:देश में टेलीकॉम, इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (आईएसपी) और इससे जुड़ी इंडस्ट्री में चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में रोजगार 5.62 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। इसकी वजह टेलीकॉम सेक्टर में मजबूत वृद्धि दर का होना है। एक रिपोर्ट में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।रिपोर्ट में कहा गया कि वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में देश में टेलीकॉम, आईएसपी और उससे जुड़े हुए इंडस्ट्री के 62 प्रतिशत प्लेयर कर्मचारी बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। वहीं, 17 प्रतिशत इंडस्ट्री प्लेयर अपने कर्मचारियों की संख्या में कमी करना चाहते हैं। 21 प्रतिशत अपने कर्मचारियों की संख्या में कोई बदलाव नहीं करना चाहते हैं।

इन शहरों में बनेंगे मौके

टीमलीज सर्विसेज की रिपोर्ट में बताया गया कि दिल्ली में 57 प्रतिशत, बेंगलुरु और चेन्नई में 53 प्रतिशत नियोक्ता अपने कर्मचारियों की संख्या में इजाफा करना चाहते हैं। वहीं, हैदराबाद और भोपाल में यह आंकड़ा 20 प्रतिशत और जयपुर एवं वडोदरा में 19 प्रतिशत का है।

टीमलीज सर्विसेज के सीएसओ-स्टाफिंग सुब्बुराथिनम पी ने कहा कि इस सेक्टर में नियुक्तियां बढ़ रही है। 62 प्रतिशत नियोक्ता अपने वर्कफोर्स बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। इसकी वजह क्लाउड कम्प्यूटिंग, रोबोटिक्स, एआई और ब्रॉडबैंड का बढ़ना है।

किन नौकरियों की ज्यादा मांग

रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन नौकरियों की सबसे ज्यादा मांग बढ़ रही है उनमें सेल्स एग्जीक्यूटिव, कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव, रिटेल एग्जीक्यूटिव, इंस्टॉलेशन इंजीनियर, फाइबर रिपेयर एग्जीक्यूटिव और सेल साइट रिपेयर स्टाफ शामिल हैं।रिपोर्ट में आगे कहा गया कि देश में डिजिटलाइजेशन को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस कारण टेलीकॉम, आईएसपी और इससे जुड़ी हुई इंडस्ट्री में लगातार वृद्धि हो रही है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article