2047 तक विकसित देश बन जाएगा भारत, 7.8% की दर से वृद्धि की जरूरत: विश्व बैंक

India By 2047: 2000 और 2024 के बीच भारत की औसत 6.3 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर को मान्यता देते हुए, विश्व बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की पिछली उपलब्धियां इसकी भविष्य की महत्वाकांक्षाओं के लिए आधार प्रदान करती हैं। हालांकि, वहां पहुंचने के लिए सुधारों और उनके कार्यान्वयन को लक्ष्य जितना ही महत्वाकांक्षी होना होगा।

India By 2047: विश्व बैंक की एक लेटेस्ट रिपोर्ट में शुक्रवार को कहा गया है कि भारत को 2047 तक हाई-इनकम स्टेटस तक पहुंचने के लिए अगले 22 वर्षों में औसतन 7.8 प्रतिशत की दर से वृद्धि करने की जरूरत है। यह एक ऐसा लक्ष्य है, जिसे प्राप्त किया जा सकता है। 'बिकमिंग अ हाई-इनकम इकोनॉमी इन ए जनरेशन' टाइटल वाले नए 'इंडिया कंट्री इकोनॉमिक मेमोरंडम' में पाया गया है कि यह लक्ष्य संभव है।

India By 2047 (Photo-istock)

India By 2047 (Photo-istock)

End of Feed