फ्रांस के इस शहर में UPI की शुरुआत, भारतीय डिजिटल पेमेंट को अब तक इन 9 देशों ने किया स्वीकार

UPI Payments: भारत ने फ्रांस के नीस शहर के गैलेरी लाफायेत स्टोर में यूपीआई सेवा शुरू की। यह कदम भारत–फ्रांस सहयोग और यूपीआई के वैश्विक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

UPI Payments : भारत ने अपनी डिजिटल भुगतान प्रणाली यूपीआई (Unified Payments Interface) का विस्तार करते हुए फ्रांस के नीस शहर में इसकी शुरुआत की है। यह शुरुआत मंगलवार को एक प्रसिद्ध डिपार्टमेंटल स्टोर में की गई। इस कदम के साथ भारत की तेज, सुरक्षित और आसान डिजिटल पेमेंट तकनीक अब यूरोप के एक और बड़े शहर में उपलब्ध हो गई है। इस अवसर पर भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री Piyush Goyal ने नीस स्थित प्रसिद्ध स्टोर Galeries Lafayette में इस सेवा का शुभारंभ किया।

UPI Payments, Piyush Goyal, Unified Payments Interface, France, Nice, Galeries Lafayette

नीस (फ्रांस) में यूपीआई की शुरुआत: भारत की डिजिटल पेमेंट टेक्नोलॉजी का वैश्विक विस्तार (तस्वीर-X/istock)

भारत-फ्रांस आर्थिक सहयोग को बढ़ावा

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक इस लॉन्च के दौरान पीयूष गोयल ने कहा कि यह कदम भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक और तकनीकी सहयोग को और मजबूत करेगा। उनका कहना था कि यूपीआई जैसी प्रणाली दोनों देशों के बीच डिजिटल और रणनीतिक साझेदारी को नई गति दे सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि दुनिया के प्रमुख रिटेल स्थलों में यूपीआई की शुरुआत भारत की फिनटेक क्षमता और भरोसेमंद डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रमाण है। इससे भारतीय यात्रियों और विदेशों में कारोबार करने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

End of Feed