Medical inflation: एशिया में भारत में है सबसे खर्चीला इलाज, सिर्फ 15 फीसदी के पास होता है हेल्थ बीमा कवर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 23, 2023, 03:30 PM IST

Medical inflation: भारत में दवाइयों और चेकअप की महंगाई दर पूरे एशिया में सबसे ज्यादा है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि एक स्टडी में सामने आया है। स्वास्थ्य देखभाल खर्च में इस वृद्धि ने कर्मचारियों पर वित्तीय बोझ डाला है।

Medical inflation: देश की हर जुबान पर खाने-पीने की चीजों की महंगाई को लेकर बात होती है। वहीं यदि बात जब दवाई और हेल्थ चेकअप की करें तो वह इससे अछूता नहीं है। भारत में दवाइयों और चेकअप की महंगाई दर पूरे एशिया में सबसे ज्यादा है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि एक स्टडी में सामने आया है। इंश्योरटेक कंपनी प्लम की "कॉर्पोरेट इंडिया की स्वास्थ्य रिपोर्ट 2023" नाम की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में चिकित्सा महंगाई दर एशिया में सबसे अधिक है, जो 14 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

Mediacal Medicine Inflation

इंश्योरटेक कंपनी प्लम की "कॉर्पोरेट इंडिया की स्वास्थ्य रिपोर्ट 2023" नाम की रिपोर्ट।

कर्माचारियों पर बढ़ रहा बोझ

स्वास्थ्य देखभाल खर्च में इस वृद्धि ने कर्मचारियों पर वित्तीय बोझ डाला है, जिसमें 71 प्रतिशत व्यक्तिगत रूप से अपने स्वास्थ्य देखभाल खर्चों को कवर करते हैं। दुर्भाग्य से, भारत में इतनी बड़ी संख्या में काम करने वाले वर्कफोर्स का केवल 15 प्रतिशत ही अपने रोजगार देने वाली कंपनियों से स्वास्थ्य बीमा कवर ले पाता है। रिपोर्ट में पाया गया कि स्वास्थ्य देखभाल के खर्च का बोझ 9 करोड़ से अधिक व्यक्तियों पर असमान रूप से प्रभाव डाल रहा है, जिसकी लागत उनके कुल खर्च का 10 प्रतिशत से अधिक है।

End of Feed