20 करोड़ टन का 'पावर बैकअप'! केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने कहा भारत के पास अब 3 महीने का कोयला रिजर्व

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि भारत अब कोयले के मामले में पहले से कहीं अधिक आत्मनिर्भर और सुरक्षित है।

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सोमवार को कहा कि देश में 90 दिन की जरूरत के लिए पर्याप्त 20 करोड़ टन से अधिक का कोयला भंडार उपलब्ध है। पीटीआई (भाषा) की एक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने खान मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा कि देश में लगातार दूसरे वर्ष एक अरब टन कोयला उत्पादन हासिल किया गया है।

India Has 90 Days of Coal Stock

देश में 90 दिन के लिए पर्याप्त कोयला भंडार उपलब्ध (Photo: iStock)

90 दिन के लिए पर्याप्त कोयला उपलब्ध

उन्होंने कहा, "आज ताप विद्युत संयंत्रों और खदानों के पास 90 दिन के लिए पर्याप्त कोयला उपलब्ध है। पहले हमारे पास केवल 21 से 25 दिन का ही भंडार होता था, लेकिन अब 20 करोड़ टन से अधिक कोयला उपलब्ध है।"

End of Feed