बिजनेस

सोने का भाव आज का 14 अप्रैल 2026: आज क्या है रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 14 April 2026: अमेरिका-ईरान में फिर से युद्ध की आशंका के बीच सोने की कीमतों में बदलाव हो रहे हैं। सोने की की कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने खरीदने वाले आइए जानते हैं अंबेडकर जयंती के दिन आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today (सोना का भाव आज का) 14 April 2026 : अमेरिका और ईरान के बीच फिर से युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं। इस वजह से सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में उतार-चढ़ाव जारी हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना घटकर 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.06% गिरकर यानी 89 रुपये गिरावट के साथ 151983 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 152072 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना टूटकर 4,722.26 डॉलर प्रति औंस रह गया। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव घटकर 152610 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना सोमवार को बाजार बंद होने तक 1,50,011 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मंगलवार को अंबेडकर जयंती की वजह से बाजार बंद है, इसलिए आज यही भाव मान्य रहेगा। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 150011 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 149410 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 137410 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 112508 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 87756 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली₹152610₹139900₹114490
मुंबई₹152460₹139750₹114340
कोलकाता₹152460₹139750₹114340
चेन्नई₹153380₹140600₹117300
पटना₹152510₹139800₹114390
लखनऊ₹152610₹139900₹114490
मेरठ₹152610₹139900₹114490
अयोध्या₹152610₹139900₹114490
कानपुर₹152610₹139900₹114490
गाजियाबाद₹152610₹139900₹114490
नोएडा₹152610₹139900₹114490
गुरुग्राम₹152610₹139900₹114490
चंडीगढ़₹152610₹139900₹114490
जयपुर₹152610₹139900₹114490
लुधियाना₹152610₹139900₹114490
गुवाहाटी₹152460₹139750₹114340
इंदौर₹152510₹139800₹114390
अहमदाबाद₹152510₹139800₹114390
सूरत₹152510₹139800₹114390
वडोदरा₹152510₹139800₹114390
पुणे₹152460₹139750₹114340
नागपुर₹152460₹139750₹114340
नासिक₹152490₹139780₹114370
बैंगलोर₹152460₹139750₹114340
भुवनेश्वर₹152460₹139750₹114340
कटक₹152460₹139750₹114340
केरल₹152460₹139750₹114340
रायपुर₹152460₹139750₹114340
हैदराबाद₹152460₹139750₹114340

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना भी 300 रुपये घटकर 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। पिछले बाजार सत्र में सोने की कीमत 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 25.92 डॉलर टूटकर 4,722.26 डॉलर प्रति औंस रह गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमतें 1,162 रुपये टूटकर 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि ईरान के साथ सप्ताहांत में बातचीत विफल रहने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी करने की अमेरिका की योजना के बीच डॉलर मजबूत हुआ, जिससे वैश्विक ऊर्जा संकट के बिगड़ने की चिंता बढ़ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,162 रुपये यानी करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,51,490 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 7,739 लॉट का कारोबार हुआ। विदेशी बाजार, न्यूयॉर्क में जून अनुबंध वाला कॉमेक्स सोना वायदा 51.40 डॉलर या 1.07 प्रतिशत टूटकर 4,736 डॉलर प्रति औंस रह गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि सप्ताहांत में अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम पर बातचीत बेनतीजा रहने के बाद सोमवार को बहुमूल्य धातु के दाम नीचे खुले। उन्होंने कहा कि बातचीत में रुकावट से बाजार धारणा पर असर पड़ा तथा डॉलर एवं बॉन्ड प्रतिफल में सुधार हुआ। डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती के कारण आज मंगलवार को सर्राफा बाजार बंद रहेंगे।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष, शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतीन त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिका, होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित करने के लिए सेना की तैनाती और रास्ते को 100 प्रतिशत बंद करने पर विचार कर सकता है, ऐसी खबरों के बाद सोने में मुनाफावसूली देखी गई, जिससे लंबे समय तक रुकावट और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होने की चिंता बढ़ गई।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई और इसकी मुख्य वजह मजबूत डॉलर और पश्चिम एशिया में चल रहा भू-राजनीतिक तनाव था, खासकर अमेरिका-ईरान युद्धविराम वार्ता का विफल रहना। इससे निवेशक सतर्क हो गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article