ये भी पढ़ें -
राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के तहत लिया गया फैसला
विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने अधिसूचना में कहा कि यह प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में लगाया गया है। इस प्रतिबंध के किसी भी अपवाद के लिए भारत सरकार की मंजूरी की आवश्यकता होगी।

हर तरह के आयात को किया बैन
क्यों लिया गया ये फैसला
एफटीपी में "पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध" शीर्षक के साथ प्रावधान जोड़ते हुए, कहा गया है कि "पाकिस्तान से आने वाले या वहां से निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात या पारगमन, चाहे वे स्वतंत्र रूप से आयात किए जा सकें या अन्यथा अनुमति प्राप्त हों, तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक प्रतिबंधित रहेगा"।
यह निर्णय पहलगाम में हुए एक आतंकवादी हमले के बाद लिया गया है, जिसमें 22 अप्रैल को 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।
