ये भी पढ़ें -
1 लाख के बना दिए 4.17 करोड़ रु
BSE पर 28 मार्च 2014 को इसका शेयर 2.53 रु पर था, जबकि बीते शुक्रवार को ये 1055.60 रु पर बंद हुआ। इस दौरान शेयर ने 41623.32 फीसदी रिटर्न दिया। यानी जिसने भी इसमें 1 लाख रु लगाए होंगे, उसकी निवेश राशि 4.17 करोड़ रु बन गयी होगी। वहीं 50000 रु लगाने वालों की रकम 2 करोड़ रु से अधिक हो गयी होगी।
Dynacons Systems & Solutions का बिजनेस
डायनाकॉन्स सिस्टम्स एंड सॉल्यूशंस लिमिटेड एक ग्लोबल आईटी कंपनी है जिसका मुख्यालय मुंबई में है और इसकी शाखाएं पूरे भारत में हैं। 1995 में शुरू हुई डायनकॉन्स आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित सभी एक्टिविटीज को ऑपरेट करती है, इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर डिजाइन और कंसल्टेंसी सेवाएं, बड़े नेटवर्क और डेटा सेंटर इंफ्रस्ट्रक्चर का टर्नकी सिस्टम इंटीग्रेशन, संबंधित उपकरणों और सॉफ्टवेयर की सप्लाई शामिल है।
बीते दिनों कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस
- बीते 5 दिनों में ये शेयर 7.5 फीसदी गिरा है
- एक महीने में ये फ्लैट रहा है
- 6 महीनों में शेयर 15.85 फीसदी गिरा है
- 2025 में अब तक 26.83 फीसदी गिर चुका है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम हो सकता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
