एफटीए वार्ता: पीयूष गोयल की एक महीने में दूसरी बार ईयू व्यापार आयुक्त से मुलाकात

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने एक महीने में दूसरी बार यूरोपीय व्यापार आयुक्त मारोस सेफ्कोविक से ब्रसेल्स में मुलाकात की। यह बैठक भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर हो रही वार्ताओं का हिस्सा है। भारत और यूरोपीय संघ जुलाई तक एक प्रारंभिक व्यापार समझौते पर सहमति बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। इस दौरान बौद्धिक संपदा, सरकारी खरीद और व्यापार बाधाओं जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यूरोपीय संघ के व्यापार आयुक्त मारोस सेफ्कोविक से ब्रसेल्स में मुलाकात की। यह बैठक भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर उनकी एक महीने के भीतर दूसरी सीधी बातचीत थी। इस संवाद का उद्देश्य जुलाई तक संभावित प्रारंभिक समझौते की दिशा में प्रगति करना है।

piyush goyal

संभावित प्रारंभिक समझौते को लेकर भारत-ईयू के बीच गहन चर्चा जारी

पीयूष गोयल 23 मई को वाशिंगटन यात्रा के बाद ब्रसेल्स पहुंचे। इस बीच, भारत के प्रमुख वार्ताकार एल सत्य श्रीनिवास और उनकी टीम एफटीए वार्ता के लिए पहले से ही यूरोपीय संघ मुख्यालय में मौजूद हैं। दोनों पक्षों के अधिकारियों ने 16 मई को दिल्ली में 11वें दौर की वार्ता पूरी की थी।

End of Feed