भारत बना ग्लोबल GCC हब: यहां दुनिया भर के ऐसे 55 प्रतिशत से अधिक सेंटर

Global Capability Centers: भारत वैश्विक क्षमता केंद्रों (GCC) का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां दुनिया के 55% से अधिक GCC स्थित हैं। हालांकि, ये इनोवेशन केंद्र 500 से अधिक कानूनी दायित्वों और हर साल 2,000 से अधिक अनिवार्य फाइलिंग सहित केंद्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की जटिल नियामकीय प्रक्रियाओं से गुजरते हैं, जो इनके संचालन को चुनौतीपूर्ण बनाती हैं।

Global Capability Centers: भारत ने वैश्विक क्षमता केंद्रों (GCC) के लिए खुद को दुनिया का प्रमुख केंद्र बना लिया है। आज दुनिया के 55 प्रतिशत से अधिक GCC भारत में स्थित हैं। ये केंद्र बहुराष्ट्रीय कंपनियों के स्वामित्व वाले होते हैं और शुरुआत में केवल बैक-ऑफिस और आईटी समर्थन के लिए लागत बचाने के उद्देश्य से स्थापित किए गए थे। लेकिन समय के साथ, ये रणनीतिक केंद्र बन गए हैं, जो उत्पाद अभियांत्रिकी, डिजिटल रूपांतरण, कृत्रिम मेधा (AI) अनुसंधान और वैश्विक अनुपालन प्रबंधन जैसे उच्च-मूल्य कार्यों को संभालते हैं।

India, Global Capability Centers, GCC, regulatory compliance, Teamlease RegTech

भारत, जीसीसी का वैश्विक केंद्र बनकर उभरा (तस्वीर-istock)

जटिल अनुपालन का ढांचा

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक भारत में GCC का संचालन बेहद जटिल नियामकीय ढांचे के तहत होता है। टीमलीज रेगटेक के अध्ययन के अनुसार, GCC को केंद्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर पर 500 से अधिक अलग-अलग कानूनी दायित्वों और 2,000 से अधिक वार्षिक फाइलिंग्स को पूरा करना पड़ता है। एक सामान्य केंद्र के लिए ये दायित्व सात मुख्य श्रेणियों में बंटे होते हैं और केंद्र के आकार, प्रकृति और संचालन के हिसाब से इनका पालन करना आवश्यक होता है।

End of Feed