बिजनेस

Loan Distribution: PNB-Yes Bank के लोन डिस्ट्रीब्यूशन में बढ़ोतरी, डिपॉजिट में भी हुआ इजाफा

PNB-Yes Bank: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में लोन डिस्ट्रीब्यूशन 13 प्रतिशत बढ़कर 10.64 लाख करोड़ रुपये हो गया। पीएनबी ने शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी। 30 सितंबर, 2023 के अंत तक बैंक का कुल एडवांस 9.41 लाख करोड़ रुपये था।

Image

पीएनबी-यस बैंक का लोन वितरण बढ़ा

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • PNB-Yes Bank का लोन डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ा
  • डिपॉजिट में भी हुआ इजाफा
  • दोनों बैंकों ने की ग्रोथ दर्ज

PNB-Yes Bank: पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में लोन डिस्ट्रीब्यूशन 13 प्रतिशत बढ़कर 10.64 लाख करोड़ रुपये हो गया। पीएनबी ने शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी। 30 सितंबर, 2023 के अंत तक बैंक का कुल एडवांस 9.41 लाख करोड़ रुपये था। बैंक ने बताया कि कुल जमा राशि 11.41 प्रतिशत बढ़कर 14.59 लाख करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही के अंत में यह 13.09 लाख करोड़ रुपये थी।

ये भी पढ़ें -

बैंक का कुल कारोबार

बैंक का कुल कारोबार 30 सितंबर 2023 के अंत के 22.51 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 12 प्रतिशत बढ़कर 25.23 लाख करोड़ रुपये हो गया। इस बीच, प्राइवेट सेक्टर के कर्जदाता यस बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसका लोन डिस्ट्रीब्यूशन सितंबर तिमाही में 13 प्रतिशत बढ़कर 2.36 लाख करोड़ रुपये हो गया जबकि एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में यह 2.09 लाख करोड़ रुपये था।

यस बैंक की जमा राशि

समीक्षाधीन अवधि में यस बैंक की जमा राशि 18 प्रतिशत बढ़कर 2.77 लाख करोड़ रुपये हो गई। चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के अंत में बैंक का तरलता कवरेज अनुपात 131.9 प्रतिशत रहा।

कितने पर है शेयर

आज शेयर बाजार में आई गिरावट के बीच यस बैंक का शेयर गिरा है। इसका शेयर कारोबार के आखिर मिनटों में 0.58 रु या 2.59 फीसदी की कमजोरी के साथ 21.84 रु पर है। वहीं PNB का शेयर 0.35 रु या 0.33 फीसदी कमजोर होकर 104.80 रु पर है। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article